National Librarian Day -2024
12-Aug- 2024
मिठी गोबिन्दराम पब्लिक स्कूल में मनाया गया - राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस

मिठी गोबिन्दराम पब्लिक स्कूल के पुस्तकालय विभाग के तत्वाधान में राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस का गरिमामय आयोजन समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ।

महान गणितज्ञ पद्मश्री एस आर रंगनाथन के जन्मस्मृति के रूप में यह दिवस आयोजित किया जाता है। उन्हें भारत में पुस्तकालय विज्ञान के जनक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने पुस्तकालय विज्ञान के पाँच महत्वपूर्ण नियमों की संकल्पना की।
इस उपलक्ष्य में विद्यालय में कक्षा 5 वीं से 9 वीं के विद्यार्थियों हेतु इंग्लिश हैण्ड राइटिंग प्रतियोगिता रखी गई थी, जिसमें विजेता छात्रों को मंच से पुरूस्कृत किया गया। कक्षा 1 से 4 के विद्यार्थियों हेतु DEAR “Drop everything and read” गतिविधि का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 1 से 4 के समस्त छात्रों तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने 30 मिनिट पुस्तक पठन किया।

प्रार्थना सभा में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के अकादमिक निदेशक श्री गोपाल गिरधानी ने छात्रों को अपने जीवन में पुस्तकों का महत्व विषय पर मार्गदर्शन प्रदान किया।
विद्यालय प्राचार्य श्री अजय बहादुर सिंह ने भी छात्रों से अपने उद्बोधन में कहा कि पुस्तक पढ़ने की आदत का विकास करें, इससे हमारे ज्ञान में वृद्धि होती है। विद्यालय के पुस्तकालय प्रमुख श्री रवीन्द्र चोपड़े जी ने छात्रों को पद्मश्री एस आर रंगनाथन जी के जीवन चरित को विस्तार से बताया।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती दुर्गा मिश्रा ने किया।


Email
Message
Copyright © 2024 Mithi Gobindram Public School. All rights reserved.