CBSE Affiliated & ISO Certified Senior Secondary boys School
मिठी गोबिन्दराम पब्लिक स्कूल के छात्र दक्ष नायक का रोल बॉल स्केटिंग राज्य स्तरीय अंडर -14 प्रतियोगिता हेतु जिला स्तर पर चयन
दिनांक 16 अगस्त 2024 को सागर पब्लिक स्कूल गांधीनगर में रोल बॉल स्केटिंग राज्य स्तरीय अंडर -14 प्रतियोगिता हेतु जिला स्तर पर चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया। शहर के विभिन्न सीबीएसई प्रतिष्ठित विद्यालयों के मध्य यह प्रतिस्पर्धा आयोजित की गई थी, जिसमें मिठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल के कक्षा सातवीं के छात्र दक्ष नायक ने विद्यालय कोच श्री राकेश पाटिल के मार्गदर्शन में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर विद्यालय को विजयी होने का गौरव प्रदान किया ।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति, प्राचार्य महोदय, कोऑर्डिनेटर एवं शिक्षकगण द्वारा छात्र की सफलता पर भावी राज्य स्तरीय अंदर -14 प्रतियोगिता में विजय होने की मंगल कामनाएँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।